केंद्र सरकार ने खुद का व्यापार खोलने के लिए प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना का आयोजन किया है इस लोन योजना के माध्यम से ऐसे लोगों को लोन उपलब्ध कराया जाएगा जो खुद का बिजनेस या व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं इसकी मदद से आपको सरकार की ओर से लोन राशि ₹50000 से लेकर 10 लख रुपए तक का लोन उपलब्ध कराया जाएगा
मुद्रा लोन के अंतर्गत तीन तरह के लोन दिए गए हैं
शिशु लोन
इसके अंतर्गत आवेदकों को ₹50000 तक का लोन दिया जाता है। यह लोन वे लोग लेते हैं जिन्हें कम पैसे की आवश्यकता होती है। साथ ही उन लोगो को जो की अपना व्यवसाय अभी-अभी शुरू कर रहे है।
किशोर लोन
इसके अनुसार आवेदकों को ₹50000 से लेकर ₹500000 तक का लोन उपलब्ध कराया जाता है । यह लोन उन आवेदकों के लिए होता है जो पहले से ही अपना व्यवसाय आरम्भ कर चुके है लेकिन, स्थापित करने के लिए उन्हें और ज्यादा पैसे की आवश्यकता होती है।
तरुण लोन
तरुण लोन के अंतर्गत आवेदनकर्ता को ₹500000 से लेकर 10 लाख रुपए तक का लोन राशि दिया जा सकता है। यह वह लोग आवेदन करते हैं जिनका व्यवसाय अच्छी तरह से स्थापित है किन्तु, वह अपने व्यवसाय को और आगे बढ़ाने के लिए उन्हें इस धन की जरूरत होती है
Mudra Loan Apply के लिए आवश्यक दस्तावेज
लोन एप्लीकेशन फॉर्म
2 पासपोर्ट साइज़ फोटो
पहचान प्रमाण जैसे- पासपोर्ट, मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड
आयु प्रमाण
पता प्रमाण पत्र
व्यवसाय का पता और पहचान का प्रमाण
पिछले 6 महीने का बैंक स्टेटमेंट
जाति से संबंधित दस्तावेज़ (SC / ST / या किसी अन्य विशेष श्रेणी से हो)
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
मुद्रा लोन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
अपनी आवश्यकता के अनुसार शिशु, किशोर, तरूण या तरूण प्लस ऋण चुनें।
चयनित ऋण श्रेणी में आवेदन पत्र डाउनलोड करें और उसे प्रिंट करें।
आवेदन पत्र पर सभी आवश्यक जानकारी ध्यानपूर्वक भरें।
फॉर्म के साथ आवश्यक दस्तावेजों की प्रमाणित प्रतियां संलग्न करें।
भरे हुए फॉर्म और दस्तावेजों को अपनी नजदीकी बैंक शाखा में भेजें।
आपके आवेदन की बैंक द्वारा समीक्षा की जाएगी. यदि आप पात्र समझे जाते हैं, तो ऋण राशि आपके बैंक खाते में स्थानांतरित कर दी जाएगी।

SBI MF Scheme : एसबीआई म्यूचुअल फण्ड की बेहतरीन स्कीम, ₹10,000 से ऐसे बनाये ₹28 लाख रूपये, एक्सपर्ट दे रहे निवेश की सलाह – Best SBI SIP Plans 2025
Meesho Work From Home New Business : घर बैठे मीशो पर सामान बेचने खरीदने का काम करके पैसे कमाएं